प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने तहसील धनौल्टी अंतर्गत निर्माणाधीन धनौल्टी वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी तहसीलदार धनौल्टी तथा लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ ने बताया कि पार्किंग का निर्माण श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन के अंतर्गत कराया जा रहा है। परियोजना की स्वीकृत लागत 405 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 376.03 लाख रुपये है। पार्किंग की कुल क्षमता 65 वाहनों की होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि फरवरी 2026 में आयोजित तहसील दिवस के दौरान स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने पार्किंग निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के क्रम में निर्माण कार्यों की प्रगति का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पार्किंग संख्या-02 का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है जबकि पार्किंग संख्या-01 में भूतल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ प्रथम तल के लिए रैंप एवं रेलिंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि समीप स्थित ईको पार्क में पर्यटकों की अधिक आवाजाही के कारण पार्किंग सुविधा के अभाव में अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुबंधित ठेकेदार द्वारा पहले ही कार्य पूर्ण करने में विलंब किया जा चुका है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर एक माह में निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि धनौल्टी प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पार्किंग निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी।
Spread the love