प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में सही और अद्यतन रूप में दर्ज होना आवश्यक है तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैठक में जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जून 2026 से जनपद में बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर बीएलओ एप के माध्यम से उनका डिजिटाइजेशन भी किया जा रहा है जिससे पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए और उन पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी दलों से पात्र मतदाताओं को जागरूक करने तथा गणना प्रपत्रों को समय पर भरवाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए तथा मतदाताओं को इस अभियान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाएगा जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रियाएं और अधिक सुदृढ़ तथा विश्वसनीय बन सकें। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान बीईओ मास्टर आदर्श एनआईसी के डीआईओ मयंक शर्मा एडीआईओ हेमंत काला राजेंद्र सिंह राणा सुरेंद्र सिंह रावत भरत सिंह रावत हरीश उनियाल सूरज नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love