प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने बुधवार को तहसील धनोल्टी के सकलाना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं आपदा प्रभावित क्षेत्रों तथा पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिफल्डी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ट्रॉली पुल, भुत्सी क्षेत्र में बन्दल नदी पर बन रहे लाल पुल तथा सकलाना क्षेत्र के रगड़ गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्री-फैब्रिकेटेड भवन का निरीक्षण किया। चिफल्डी में ग्रामीणों ने क्षेत्र में यातायात की समस्या बताते हुए पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के अभाव में लगभग दस गांव प्रभावित हो रहे हैं तथा वर्षा और आपदा के समय आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता गणेश नौटियाल ने बताया कि पुल का स्पान बढ़ाया गया है तथा कार्य को दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्था को 30 जून तक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण में देरी के कारण सरकार को वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त व्यय करना पड़ रहा है तथा पिछली आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री पहुंचानी पड़ी थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने भुत्सी के सीतापुर में बन्दल नदी पर निर्माणाधीन लाल पुल का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग ने बताया कि 27 मीटर स्पान और 1.5 मीटर चौड़ाई वाले इस पुल का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभाग ने एक सप्ताह के भीतर पुल पर आवाजाही शुरू कराने तथा अगले 15 दिनों में शेष निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने नदी कटाव से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान तथा सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग उठाई। ग्राम तोलिया काटल की प्रधान कविता देवी ने वर्ष 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत शीघ्र कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। रगड़ गांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान मधु देवी ने विद्यालय में नई कक्षाओं के निर्माण के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पिछली आपदा में विद्यालय की चार कक्षाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं जिसके बाद समयबद्ध तरीके से नई कक्षाओं का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 169 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा पुल निर्माण पूरा होने के बाद छात्र संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए बताया कि खनिज न्यास मद से 50 लाख रुपये की लागत से छह कक्ष और एक कंप्यूटर लैब का निर्माण किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल सड़क और आपदा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। सौंदाना गांव के विस्थापित परिवारों के लिए संपर्क मार्ग निर्माण बरसात के दौरान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तथा वर्ष 2022 और 2025 की आपदाओं में क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण की मांग भी की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को लंबित किराया सहायता उपलब्ध कराने तथा खतरे की जद में रह रहे परिवारों की सूची तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार को दिए। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ग्राम प्रधानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर भी पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर ग्रामीणों की संतुष्टि को सकारात्मक बताते हुए उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद बच्चों द्वारा शिक्षा के प्रति दिखाई जा रही प्रतिबद्धता प्रेरणादायी है और सरकार उनकी बेहतर सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
Spread the love