प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए आपूर्ति विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत होटलों ढाबों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा गैस एजेंसियों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पालिका पौड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 17 होटल ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच में 6 घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाए जाने पर 13 हजार 800 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र में गठित टीम ने 3 गैस एजेंसियों तथा 25 होटल ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जहां 5 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर 11 हजार 500 रुपये का चालान किया गया। नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र में 14 होटल ढाबों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई। यहां 5 घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के मामले सामने आए जिनमें एक सिलेंडर पर 2 हजार 300 रुपये का चालान किया गया तथा 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। नगर पंचायत सतपुली एवं अमोठा क्षेत्र में एक गैस एजेंसी तथा 11 होटल ढाबों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जहां एक घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर 2 हजार 300 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। बेदीखाल क्षेत्र में 6 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जहां 6 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर 13 हजार 800 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त घुड़दौड़ी एवं कोट क्षेत्र पाबौ लक्ष्मणझूला चैलूसैंण चौबट्टाखाल नौगांवखाल उफरैंखाल त्रिपालीसैंण तथा लैन्सडाउन क्षेत्रों में भी व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद में कुल 7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण तथा 180 होटल ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। जांच में 23 घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग पाया गया। इनमें 19 सिलेंडरों पर कुल 43 हजार 800 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई जबकि 4 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और इसके विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love