प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में कोतवाली नई टिहरी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह ने की। बैठक में कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष बुराड़ी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित क्षेत्र के लगभग 20 से 25 सम्मानित व्यक्तियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी टिहरी ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व के दौरान निकाले जाने वाले जुलूसों ताजियों एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक सामग्री पर ध्यान न दें। ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आयोजकों से निर्धारित मार्गों एवं समय का पालन करने ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने में सहयोग देने का अनुरोध किया। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनपद पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे सौहार्द और शांति के वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोहर्रम पर्व के दौरान शांति सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Spread the love