Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला पंचायत सभागार रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों जनकल्याणकारी योजनाओं तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रमुख विषय रहे। सदस्यों ने विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण डामरीकरण नालियों की सफाई सुरक्षा दीवारों के निर्माण स्कवर निर्माण तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत से जुड़े मामलों पर चर्चा की। बैठक में बस्टी डुंगर मोटर मार्ग तूना-पोंठा मोटर मार्ग चोपता-बड़गांव मोटर मार्ग चोपता-फलासी मोटर मार्ग छेनागाड़-बक्शीर मोटर मार्ग तथा उच्चोला मार्ग पर स्कवर निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला पंचायत सदस्यों ने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं और विलंब की जानकारी अधिकारियों को देते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। सन बैंड क्षेत्र के समीप गेट निर्माण कार्य में हो रही देरी का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया। इसके अलावा पेयजल विद्युत शिक्षा स्वास्थ्य तथा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान कुछ विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने और दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए भविष्य में सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने को कहा। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखंडी जयवर्धन कांडपाल गंभीर सिंह बिष्ट किरण नौटियाल संपन्न नेगी एवं पवन कुमार मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत वीरेंद्र गुसाईं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उखीमठ आर.पी.नैथानी अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार जिला पंचायतीराज अधिकारी प्रेम सिंह रावत मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp