प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड लक्सर कार्यालय सभागार में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकास योजनाओं जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पेयजल सड़क स्वास्थ्य सिंचाई विद्युत और अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत भीकमपुरा के प्रधान ने गांव में पेयजल संकट की समस्या उठाई। ग्राम पंचायत मखालीपुर के प्रधान ने शिकायत की कि गांव में बनी पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत खानपुर ब्रह्मपुर के प्रधान ने बताया कि पेयजल आपूर्ति का दबाव कम होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत मुंडाखेड़ा के प्रधान ने पेयजल लाइनों के टूटे हुए कनेक्शनों को शीघ्र ठीक कराने की मांग रखी। ग्राम पंचायत सेठपुर के प्रधान ने क्षेत्र की सड़कों में बने गड्ढों की समस्या से अवगत कराया। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिंचाई विभाग लोक निर्माण विभाग पंचायती राज विभाग पशुपालन विभाग विद्युत विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतें भी रखी गईं। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है। उन्होंने मुंडाखेड़ा क्षेत्र में पेयजल कनेक्शनों का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र समिति सदस्यों से गांवों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास धर्मवीर सिंह स्वजल के नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ग्राम प्रधान क्षेत्र समिति सदस्य विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love