प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने ढालवाला क्षेत्र में संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तथा चंद्रभागा नदी पर चल रहे चैनेलाइजेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति गुणवत्ता और समयबद्धता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ढालवाला-चोरपानी स्थित 5 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की तथा शोधन के बाद निकलने वाले जल की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी एवं संचालन कर्मियों से प्लांट की कार्यप्रणाली रखरखाव और संचालन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने ढालवाला क्षेत्र में निर्माणाधीन 8 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि योजना का लाभ समय पर क्षेत्रवासियों को मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चंद्रभागा पुल के समीप प्रस्तावित एसटीपी के लिए चयनित भूमि का भी अवलोकन किया तथा परियोजना से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। जिलाधिकारी ने चंद्रभागा नदी पर चल रहे चैनेलाइजेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर उपलब्ध मशीनरी एवं संसाधनों की समीक्षा करते हुए कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें कार्यरत मिलीं। जिलाधिकारी ने आरबीएनएल की मशीनों को भी शीघ्र कार्यस्थल पर तैनात करने तथा जेसीबी मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करें और निर्माण कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष चंद्र घिल्डियाल तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love