प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के निरीक्षण हेतु आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने रुद्रप्रयाग जनपद का भ्रमण किया। दल में आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी अनुभाग अधिकारी गोपाल कृष्ण चाहर तथा सहायक अनुभाग अधिकारी प्रकाश सिंह शामिल रहे। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की तथा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने निर्वाचन नामावलियों के शुद्धीकरण एवं अद्यतन कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। आयोग के अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण डिजिटाइजेशन कार्य तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही बूथ स्तर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मैदानी कार्यों प्रलेखन एवं अभिलेखों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि अभियान निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। बैठक में उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love