प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्यारे राम के विरुद्ध थाना चंबा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ा बताया गया है जिस पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। गिरोह के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और सूचना संकलन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्यारे राम पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम खैरी खुर्द श्यामपुर थाना रायवाला जनपद देहरादून हाल निवासी शिव कॉलोनी लालतप्पड़ डोईवाला जनपद देहरादून के रूप में हुई है। टिहरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी आर्थिक अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवंत खत्री हेड कांस्टेबल विकास सैनी हेड कांस्टेबल पदम सिंह तथा कांस्टेबल आशीष नेगी शामिल रहे।
Spread the love