Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम 62 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद में नशे की बिक्री आपूर्ति परिवहन और वितरण से जुड़े लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 25 जून 2026 को कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस टीम ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलोग्राम 62 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान पुलिस नशे की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रपाल (52 वर्ष) निवासी भिखमपुर लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी: 1 किलोग्राम 62 ग्राम अवैध चरस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय रमन कांस्टेबल चंद्रशेखर तथा कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp