प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित सैफरन लीफ होटल में संविधान हत्या दिवस एवं आपातकाल की काली वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक खजानदास विधायक सविता कपूर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा अन्य अतिथियों का स्वागत कर की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने कठिन परिस्थितियों में देश और समाज के लिए संघर्ष किया जिनका सम्मान करना सभी के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि 51 वर्ष पूर्व सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र और संविधान पर गंभीर प्रहार किया गया जिसकी पीड़ा आज भी देशवासियों के मन में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान अनेक युवाओं ने अपने परिवार व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं और भविष्य की चिंता किए बिना लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा जेलों में यातनाएं सहीं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इन संघर्षों और बलिदानों से परिचित कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर द्वारा देश को समर्पित संविधान की भावना को आपातकाल के दौरान आघात पहुंचाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देशहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने धारा 370 हटाने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण डिजिटल इंडिया मेक इन इंडिया और अंत्योदय आधारित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना हर घर जल प्रधानमंत्री आवास योजना आयुष्मान भारत किसान सम्मान निधि तथा मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज महिलाएं युवा और किसान आज विकास यात्रा के सक्रिय सहभागी बन रहे हैं तथा देश विकसित भारत के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी आपातकाल के दौरान अपने संघर्षों और उस दौर के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए आंदोलनों और संघर्षों की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में राजकुमार टॉक हरीश कंबोज रविदेव आनंद योगेंद्र कोहली नंदकिशोर हरिओम ओमी और विजय स्नेही शामिल रहे। लोकतंत्र सेनानियों ने भी अपने संघर्षपूर्ण अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट राकेश गिरी राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ सुनील शर्मा विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा समीर सुरेंद्र राणा विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love