Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने 7.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशों पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 24 जून 2026 को चेकिंग के दौरान भगवानपुर पुलिस ने ग्राम सिकरोड़ा स्थित बड़ी मस्जिद धोबियों वाली गली क्षेत्र से एक महिला को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महिला निवासी ग्राम सिकरोड़ा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उम्र 40 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बरामदगी: 7.05 ग्राम अवैध स्मैक पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान कांस्टेबल राकेश प्रजापति तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp