Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरी पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 24 जून 2026 को आजम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी थाना पथरी ने थाना पथरी में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ लोगों ने उन पर तथा उनके परिजनों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पथरी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसी दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र हबीब और शोयब पुत्र यूनुस निवासी ग्राम बौड़ाहेड़ी थाना पथरी जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर कांस्टेबल नारायण सिंह कांस्टेबल राकेश नेगी कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी तथा कांस्टेबल अजीत तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp