प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के निर्देशन में क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली जिसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित की पहचान तनवीर पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम भगवानपुर चंदपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र जोशी मुख्य आरक्षी शूरबीर तथा आरक्षी मनीष शामिल रहे।
Spread the love