प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने जनपद में हाल की घटनाओं राहत एवं बचाव कार्यों तथा बुनियादी ढांचे की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जनपद में आसमान में बादल छाए हुए हैं तथा सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं सामान्य एवं पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर के पास एक तालाब में नहाते समय ग्राम लालचंदवाला निवासी 16 वर्षीय समद की डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। इसी दिन सिडकुल थाना क्षेत्र में राजा बिस्कुट फैक्ट्री के पास एक ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 17 वर्षीय रिशु निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना सिडकुल पुलिस को दे दी गई। रुड़की तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को हुई भारी वर्षा के कारण लण्ढौरा की रविदास बस्ती में एक मकान की दीवार धंसने से उसकी छत गिर गई। हादसे में शाहिस्ता (25 वर्ष) आयशा (10 वर्ष) अलतमास (35 वर्ष) तथा गरीवनी (70 वर्ष) घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। 11 जुलाई को खानपुर क्षेत्र में बाण गंगा नदी के बीच कुछ ग्रामीण और उनके मवेशी फंस गए थे। सूचना मिलते ही स्थानीय आपदा मित्र कुलदीप कुमार और ओमप्रकाश ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी ग्रामीणों और उनके मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिकारियों के अनुसार जनपद के सभी प्रमुख मार्ग संपर्क मार्ग और पुल पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा सभी मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों तहसीलदारों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने तथा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अनुग्रह सहायता राशि एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Spread the love