Spread the love

प्रदीप कुमार
नई दिल्ली/श्रीनगर गढ़वाल। देशभर के पत्रकारों को एक सशक्त मंच पर संगठित करने के उद्देश्य से कार्यरत वॉइस ऑफ मीडिया (VOM) इंटरनेशनल फोरम ने अपनी 28 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए गठित यह नई कार्यकारिणी संगठन के राष्ट्रीय विस्तार और समावेशी प्रतिनिधित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नई कार्यकारिणी में महाराष्ट्र के अनिल म्हस्के को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा तमिलनाडु के चक्रा राजशेखर को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय नेतृत्व के तहत हरियाणा के बंसीलाल पंचाल को उत्तर क्षेत्र ओडिशा के पर्वत कुमार मिश्रा को पूर्वी क्षेत्र त्रिपुरा के कौशिक अधिकारी को पूर्वोत्तर क्षेत्र तथा तमिलनाडु के बालाजी ए.को दक्षिण क्षेत्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मध्य प्रदेश के निरंजन शर्मा पश्चिम बंगाल के सुमन गांगुली महाराष्ट्र के श्रीकृष्ण चांडक तथा दिल्ली के अशोक वानखेड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में उत्तर प्रदेश की अंजली दुबे हरियाणा की रंजना शुक्ला त्रिपुरा के हराधन पॉल एवं दयानंद चौधरी उत्तर प्रदेश के हरिशेंद्र निषाद ओडिशा के शिबानंद पटनायक उत्तराखंड के सुमित तिवारी तथा मणिपुर के ज्योतिंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री के रूप में मध्य प्रदेश के गिरीश भटेले नागालैंड के ओकेनजीत सुंधाम पश्चिम बंगाल के अमित रॉय हिमाचल प्रदेश की पारुल शर्मा तथा गुजरात के हितेश मारू को दायित्व दिया गया है। वहीं केरल के सुनील जोसेफ राजस्थान के उत्तम दीक्षित असम की स्वप्ना दत्ता जम्मू-कश्मीर के अक्षित महाजन तथा बिहार के राजेश दुबे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। संगठन के अनुसार नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महाराष्ट्र तमिलनाडु हरियाणा मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश त्रिपुरा ओडिशा उत्तराखंड मणिपुर नागालैंड हिमाचल प्रदेश गुजरात केरल असम और बिहार सहित दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर जैसे दो केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। कार्यकारिणी पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा उनके कल्याण संगठनात्मक विस्तार व्यावसायिक प्रशिक्षण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कार्य करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल म्हस्के ने कहा कि वॉइस ऑफ मीडिया केवल एक संगठन नहीं बल्कि पूरे देश के पत्रकारों को जोड़ने वाला एक परिवार है। उन्होंने कहा कि 16 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से प्रतिनिधित्व मिलने से संगठन की राष्ट्रीय उपस्थिति और अधिक मजबूत होगी तथा पत्रकारों के अधिकारों सामाजिक सुरक्षा और संगठनात्मक विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकेगा। उनका कहना था कि संगठन का उद्देश्य क्षेत्रीय भाषाई और सांस्कृतिक सीमाओं से ऊपर उठकर पत्रकारों को एकजुट करना तथा वॉइस ऑफ मीडिया को देश के पत्रकारों की सशक्त राष्ट्रीय आवाज बनाना है। वॉइस ऑफ मीडिया के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी देशभर के पत्रकारों की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला ऊर्जावान नेतृत्व प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पत्रकारों के कल्याण उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन के राष्ट्रव्यापी विस्तार के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह नई टीम वॉइस ऑफ मीडिया के मिशन को देश के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने तथा पत्रकार सशक्तिकरण के अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp