प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के फुलगढ़ जंगल में नाबालिग से गैंगरेप और उसके साथ मौजूद युवक से मारपीट के मामले का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 की रात सुल्तानपुर लक्सर से तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर एक युवती को लेकर फुलगढ़ जंगल की ओर आए। तीनों युवक युवती और उसके साथ आए एक युवक को जंगल के पास छोड़कर वापस सुल्तानपुर लौट गए। उसी दौरान जंगल के पास पहले से तीन युवक शराब पी रहे थे। युवक और युवती को देखकर उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी छह युवक युवती और उसके साथी युवक के पीछे जंगल के अंदर चले गए। वहां चार युवकों ने युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की जबकि दो अन्य युवक युवती को जंगल के अंदर ले गए। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महेश उर्फ मंत्री ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन 13 जुलाई को सुल्तानपुर निवासी पीड़िता के परिजन ने पथरी थाने में नाबालिग के साथ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष पथरी को घटना के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी। 17 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फुलगढ़ जंगल में दबिश देकर सभी छह आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित कुमार सुमित आशु शुभम महेश उर्फ मंत्री और आकाश शामिल हैं। सभी फुलगढ़ गांव थाना पथरी जनपद हरिद्वार के निवासी हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर) उपनिरीक्षक बबलू चौहान महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन हेड कांस्टेबल नारायण राणा कांस्टेबल मुकेश चौहान कांस्टेबल दीपक चौधरी कांस्टेबल नारायण सिंह कांस्टेबल राकेश नेगी तथा सीआईयू रुड़की की टीम शामिल रही।
Spread the love