Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में 758वें सालाना उर्स/मेला-2026 की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 758वें सालाना उर्स का आयोजन 13/14 अगस्त 2026 से 3/4 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। चांद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ उर्स का शुभारंभ होगा जबकि मुख्य आयोजन 24/25 अगस्त से 28/29 अगस्त तक संपन्न होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्स शुरू होने से पहले मेला क्षेत्र से सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने-अपने कार्य पूरे करें ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में अस्थायी कार्यालयों एवं पुलिस चौकियों की स्थापना जर्मन हैंगर बैरिकेडिंग अस्थायी दुकानों की व्यवस्था विद्युत आपूर्ति मोबाइल शौचालय पार्किंग साफ-सफाई पेयजल चिकित्सा अग्निशमन तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों की ई-निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा शेष कार्यों की प्रक्रिया जारी है। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था अस्थायी पुलिस चौकियों की स्थापना भीड़ नियंत्रण जल पुलिस एवं मोटर बोट की तैनाती रेलवे और परिवहन विभाग द्वारा अतिरिक्त ट्रेनों शटल बसों एवं पार्किंग व्यवस्था नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा साफ-सफाई जल संस्थान द्वारा पेयजल आपूर्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सकों एंबुलेंस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था तथा अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग नियमित समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें ताकि उर्स/मेला-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने उर्स मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी विभागों से समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद ने कहा कि उर्स मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय के भीतर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया उप नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर तहसीलदार विकास अवस्थी सहित पुलिस विभाग और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *