प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 2.088 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस की टीम 21/22 जुलाई की रात गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम चमगादड़ टापू से जाने वाले तिराहे के अंडरपास की ओर पहुंची जहां एक व्यक्ति हाथ में बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबराकर लालजीवाला ग्राउंड की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे अंडरपास के पास ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से डंठलनुमा भूरे रंग का अवैध गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर बरामद गांजे का वजन 2.088 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ गंजू पुत्र करतार सिंह निवासी बैराज कॉलोनी मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 2.088 किलोग्राम अवैध गांजा कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान कांस्टेबल अजीत तोमर कांस्टेबल प्रकाश खनेड़ा
