प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। फायर स्टेशन सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को मुख्य अग्निशमन अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति अग्निशमन सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्य समर्पण नेतृत्व क्षमता और उल्लेखनीय योगदान के सम्मान के रूप में दी गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने उन्हें कंधों पर स्टार लगाकर अलंकृत किया तथा पदोन्नति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए शुभेच्छाएं भी दीं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात पुलिस अधीक्षक देहात सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
