Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 44 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 जुलाई को अभियान के दौरान सेक्टर-4 स्थित लीडो क्लब के पीछे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चीनू प्रजापति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से रॉयल स्टैग ब्रांड के कुल 44 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चीनू प्रजापति पुत्र जगपाल प्रजापति निवासी किशनगढ़ शिव मंदिर अमरोहा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 44 पव्वे अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल जगदेव तथा कांस्टेबल सर्वजीत सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *