Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 111 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने 21/22 जुलाई की रात अभियान चलाकर शराब तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी बुध विहार दिल्ली हाल निवासी झुग्गी-झोपड़ी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर हरिद्वार शामिल है। उसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड अवैध देशी शराब बरामद हुई। दूसरा आरोपी बंटी पुत्र धनीराम निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार है। उसके कब्जे से 44 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड अवैध देशी शराब बरामद की गई। तीसरा आरोपी नीरज कुमार पुत्र अर्जुन शाह निवासी टिबड़ी रानीपुर रेंज‌ हरिद्वार है। उसके कब्जे से 45 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड अवैध देशी शराब बरामद हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी महेश कुमार से 22 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा ब्रांड बंटी से 44 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा ब्रांड नीरज कुमार से 45 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा ब्रांड कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल पवन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *