प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत मनसूना में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। इस दौरान कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग समाज कल्याण कृषि उद्यान तथा बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव आज गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्तिक स्वामी भगवान मद्महेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन यात्रा के विस्तार और तीर्थाटन गतिविधियों में वृद्धि से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कालीमठ वार्ड सरोज राणा क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरिया लक्ष्मी राणा ग्राम प्रधान मनसूना मिथला देवी ग्राम प्रधान गिरिया नीमा देवी ग्राम प्रधान भुरवा मदन भट्ट ग्राम प्रधान गेड राजेंद्र सिंह पंवार ग्राम प्रधान गड़गू सरिता देवी तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कांबोज खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.रघुवीर सिंह पाल जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली प्रगतिशील किसान बलबीर सिंह राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
