प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2026 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संस्कृत विश्वविद्यालय के पीछे नहर पटरी रोड बहादराबाद से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान पवन रजक पुत्र भंजन निवासी मोहल्ला चंद्रभागा दुर्गा मंदिर के पास ऋषिकेश जनपद देहरादून के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बरामदगी 10 किलो 966 ग्राम अवैध गांजा पुलिस टीम उपनिरीक्षक शमशेर अली मुख्य आरक्षी राजवर्धन आरक्षी बलवंत सिंह एवं आरक्षी शाह आलम उपस्थित रहे।
