प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी मोटरसाइकिल को बेचने के लिए हरिद्वार क्षेत्र में ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार राजा गार्डन कनखल निवासी जोगिंदर परमार ने थाना कनखल में तहरीर देकर बताया था कि 22 जुलाई 2026 को निर्मल बाग भैरो मंदिर कॉलोनी के पास से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। तहरीर के आधार पर थाना कनखल में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। चोरी की घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही कनखल पुलिस ने 25 जुलाई 2026 को बुढ्ढी माता मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की। पुलिस ने वाहन के नंबर की जांच की तो मोटरसाइकिल संख्या यूके11बीजेड4396 का मिलान चोरी हुई मोटरसाइकिल से हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त मोटरसाइकिल को हरिद्वार क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बरामदगी चोरी की मोटरसाइकिल संख्या यूके11बीजेड4396 गिरफ्तार आरोपी चिराग शर्मा पुत्र करन शर्मा निवासी काली माता मंदिर भीमगोड़ा रोड कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष पुलिस टीम थाना कनखल एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत एसएसआई अनुज सिंह उपनिरीक्षक धनराम शर्मा कांस्टेबल अरविंद नौटियाल एवं कांस्टेबल दिगपाल सिंह उपस्थित रहे।
