Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम हरिद्वार द्वारा आनंदमयी महिला इंटर कॉलेज मायापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ टीम ने छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (182 मीटर) के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही सरदार पटेल की दूरदर्शिता राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर छात्राओं को नेतृत्व क्षमता एकजुटता कर्तव्यनिष्ठा एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा उन्हें मानस पोर्टल (1933) के संबंध में भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ टीम ने छात्राओं को देश की एकता अखंडता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक लखपति बुटौला हेड कांस्टेबल रियाज कांस्टेबल रंजीत सिंह एवं महिला कांस्टेबल चांदनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *