प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस एवं एसटीएफ देहरादून की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 456 अवैध ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेलपुर रोड भगवानपुर में कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र शाहिद अहमद निवासी देवबंद मार्ग सरस्वती कॉलोनी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल से 456 अवैध ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि नशीले कैप्सूल कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। बरामदगी 456 अवैध ट्रामाडोल नशीले कैप्सूल एक मोटरसाइकिल पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुनील पंत मुख्य आरक्षी विनोद कुमार आरक्षी उवैदउल्लाह निरीक्षक यादविंदर बाजवा औषधि निरीक्षक विनोद जगूड़ी (एफडीए देहरादून) आरक्षी प्रशांत चौहान आरक्षी रवि पंत एवं आरक्षी दीपक उपस्थित रहे
