Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सुपर जोनल जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल विद्युत स्वच्छता चिकित्सा पार्किंग प्रकाश व्यवस्था यातायात घाटों की व्यवस्था कांवड़ मार्गों की सुचारु स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। मेला अवधि के दौरान सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में लगातार उपस्थित रहेंगे तथा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। सभी सुपर जोनल जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे। कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए नियुक्त 18 सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों में सुपर जोन-1 हर की पैड़ी क्षेत्र के लिए नगर आयुक्त नंदन कुमार सुपर जोन-2 अपर रोड के लिए अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सुपर जोन-3 मनसा देवी क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी योगेश मेहरा सुपर जोन-4 खड़खड़ी क्षेत्र के लिए सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह सुपर जोन-5 सप्तऋषि-1 बॉर्डर से पंतद्वीप तक के लिए अपर मेलाधिकारी मनजीत सिंह सुपर जोन-6 हाईवे प्रथम के लिए संयुक्त आयुक्त राज्यकर नीरज कुमार सुपर जोन-7 रोड़ीबेलवाला के लिए उप मेलाधिकारी आकाश जोशी सुपर जोन-8 हाईवे द्वितीय के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश कुंवर सुपर जोन-9 सिंहद्वार से पतंजलि योगपीठ तक के लिए जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत सुपर जोन-10 पतंजलि योगपीठ से अब्दुल कलाम चौक तक के लिए जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ.विकास ठाकुर,सुपर जोन-11 मंगलौर क्षेत्र के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डी.पी.सिंह सुपर जोन-12 कलियर एवं भगवानपुर क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी सुपर जोन-13 रुड़की एवं गंगनहर क्षेत्र के लिए नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सुपर जोन-14 लक्सर क्षेत्र के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला सुपर जोन-15 बीएचईएल क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी सुपर जोन-16 धनौरी नहर पटरी क्षेत्र के लिए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.स्वास्तिक सुपर जोन-17 बैरागी कैंप क्षेत्र के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रदीप कुमार तथा सुपर जोन-18 गंगापार क्षेत्र के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एस.सी. जोशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शेष 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि श्रावण कांवड़ मेला प्रदेश की आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। ऐसे में सभी अधिकारी टीम भावना संवेदनशीलता और पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा देशभर से आने वाले करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि श्रावण कांवड़ मेला-2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *