प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न विभागों से संबंधित 34 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ई-ऑफिस तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को निर्धारित समयावधि में राहत मिलनी चाहिए। भिताई मल्ली निवासी रणवीर सिंह ने शिकायत की कि 22 जुलाई की अतिवृष्टि से उनके आवासीय भवन के आगे बना पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे मकान को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को वीबीजीवाई के अंतर्गत पुश्ते के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यू विकास कॉलोनी निवासी एजाज अंसारी ने आसपास के घरों का ड्रेनेज का पानी उनके मकान में घुसने की शिकायत की। इस पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर शीघ्र और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विकासखंड पौड़ी के थली गांव निवासी शकुंतला देवी ने वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत रखी। इस पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर पेंशन का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अन्य शिकायतों के भी त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जनता मिलन के अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जनदर्शन पत्राचार तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर भी जिला प्रशासन प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। ग्राम सिन्दूड़ी बड़ी निवासी सुनीता देवी की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुश्ते के पुनर्निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण के बाद आगणन तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। ग्राम बैंगवाड़ी निवासी मनमोहन सिंह रावत की आपदा मुआवजा संबंधी शिकायत पर राजस्व विभाग ने पुनः जांच कर पी-20 की कार्रवाई पूरी कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एमआईसी रोड पौड़ी निवासी राजेन्द्र सिंह रावत की गायों के चारे की उपलब्धता संबंधी शिकायत पर पशुपालन विभाग ने बताया कि सीएफबी भूसे की मांग संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है तथा उपलब्ध होते ही शिकायतकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर चारा उपलब्ध कराया जाएगा।इस अवसर पर डीएफओ महातिम यादव अपर जिलाधिकारी एफ.आर.चौहान संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिवमोहन शुक्ला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विशाल शर्मा जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक सेमवाल अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत अधिशासी अभियंता जल संस्थान टी.एस.रावत पीएमजीएसवाई के परशुराम चमोली जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी जिला खनन अधिकारी अनिल मुयाल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार सहायक जिला सूचना अधिकारी प्रदीप सुंदरियाल अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ईडीएम सचिन भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love