प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से विभिन्न छात्र संगठनों एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने की। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने बताया कि स्नातक के पांचवें सातवें और नौवें सेमेस्टर के लिए प्रवेश पोर्टल 21 से 31 जुलाई तक खुला रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम समर्थ पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं और प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। साथ ही प्रवेश पोर्टल खुलने के 15 से 20 दिनों के भीतर पूरी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बीटेक की सभी शाखाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। बैठक में प्रवेश समितियों के गठन प्रवेश केंद्रों की व्यवस्था हेल्प डेस्क पेयजल शौचालय प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र एम्बुलेंस अभिभावकों के लिए प्रतीक्षालय तथा प्रवेश विवरणिका की पीडीएफ प्रति उपलब्ध कराने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों और विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रवेश व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने परिसर में स्वच्छता चिकित्सा सुविधाओं में सुधार तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुझाव और मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखीं। बैठक के अंत में प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल अधिकृत माध्यमों और विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से ही जारी की जाएंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय के अधिकृत स्रोतों पर ही विश्वास करें और विश्वविद्यालय की गतिविधियों में सहयोग प्रदान करें। बैठक में प्रो.अतुल ध्यानी डॉ.विजय ज्योति डॉ.कपिल पंवार महिपाल बिष्ट अनुरोध पुरोहित शिवांक नौटियाल आयुष वेदवाल वीरेंद्र बिष्ट पंकज फर्स्वाण सहित विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधि एवं छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love