Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को श्रीनगर गौ क्रांति मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रीनगर तहसील में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलों के माध्यम से भेजा गया। श्रीनगर गौ क्रांति मंच के महासचिव राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि सरकार को अब गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के पूज्य गोपाल मणि महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गोसंवर्धन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गौ माता का विशेष महत्व है। मनुष्य के जीवन के विभिन्न धार्मिक संस्कारों से लेकर तर्पण तक गौ माता का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गौ माता को शीघ्र राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीनगर गौ क्रांति मंच की अध्यक्ष मंजू मैठानी सावित्री गैरोला सुंदरी देवी नीलम पोखरियाल लक्ष्मी गैरोला रामेश्वरी नैथानी कलम सिंह प्रकाश चंद्र मैठानी राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल सुरेश गैरोला सहित अन्य गौ भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp