प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में मुनि की रेती क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा तैयारियों के तहत फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं कांवड़ ड्यूटी में तैनात रिक्रूट आरक्षियों की जीरो परेड आयोजित कर उन्हें ड्यूटी अनुशासन भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर सुरेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस ने शीशम झाड़ी कैलाश गेट मधुबन तिराहा तपोवन और लक्ष्मण झूला रोड सहित प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन और कांवड़ यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा मेले के दौरान पुलिस की पुख्ता तैयारियों का संदेश देना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों व्यापारियों और श्रद्धालुओं से कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही शांति और सौहार्द बनाए रखने यातायात नियमों का पालन करने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु अथवा गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया। 27 जुलाई को कांवड़ ड्यूटी में नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों की जीरो परेड आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पूर्ण पालन करने तथा ड्यूटी के दौरान अनुशासन और सतर्कता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। टिहरी पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें यातायात नियमों का अनुपालन कर पुलिस का सहयोग करें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस अधिकारी को दें अफवाहों पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। पुलिस ने सभी से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण बनाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती प्रदीप चौहान वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय चौकी प्रभारी कैलाश गेट तपोवन ढालवाला भद्रकाली एवं जानकी पुल थाना मुनि की रेती के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आईटीबीपी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
Spread the love