प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पाबौ विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य पोषण और समुचित विकास को सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य दल ने सात बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों का वजन और लंबाई मापकर उनके समग्र स्वास्थ्य का आकलन किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बरसात के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने सुरक्षित और स्वच्छ भोजन संतुलित आहार तथा स्वच्छ पेयजल के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें ताकि समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सके और बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक डॉ.संजय उनियाल एएनएम सुनीता बहुगुणा फार्मासिस्ट रेखा रावत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुम सहायिका तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
Spread the love