प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रदेश में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चीला–पशुलोक मोटर मार्ग पर केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत बीन नदी पर 150 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। लगभग 23.09 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सेतु क्षेत्र में सुरक्षित सुगम और निर्बाध यातायात उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा। परियोजना की प्रगति पर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया लगातार नजर बनाए हुए हैं। वह समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दे रही हैं। जिलाधिकारी के नियमित अनुश्रवण और प्रभावी समन्वय के चलते निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के सहायक अभियंता साहब सिंह सैनी ने बताया कि सेतु निर्माण का कार्य विभिन्न चरणों में तेजी से जारी है। वर्तमान में पुल के दोनों सिरों पर एबटमेंट की कंक्रीटिंग और सिंकिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। वहीं पुल के दोनों मध्य खंभों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। पहले मध्य खंभे पर कंक्रीटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि दूसरे मध्य खंभे पर भी निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है और निर्माण कार्य लगातार गति पकड़ रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए सभी निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को जल्द इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण पूरा होने के बाद चीला–पशुलोक मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित सुगम और तेज होगा। इससे स्थानीय नागरिकों पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होने से पर्यटन व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
Spread the love