प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार गोपेश्वर में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक कर 36 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर औपचारिक कार्रवाई दर्ज करने तक सीमित न रहे बल्कि शिकायतकर्ताओं की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर उनकी संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण किसी भी शिकायत का अनावश्यक निस्तारण न किया जाए तथा स्थानांतरित किए गए मामलों का नियमित अनुश्रवण करते हुए उनकी प्रगति पर लगातार निगरानी रखी जाए। समीक्षा के दौरान अधिक किराया वसूली से संबंधित शिकायत पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नामांतरण से जुड़ी शिकायत पर तहसीलदार गैरसैंण को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। वहीं सड़क के नाम परिवर्तन संबंधी शिकायत पर ब्रिडकुल एवं सैनिक कल्याण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मांग एवं सुझाव से संबंधित शिकायतों पर भी नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों की अलग से समीक्षा कर उनका शीघ्र प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश परियोजना निदेशक आनंद सिंह उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love