Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय बहादराबाद सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। शिविर में क्षेत्र के करीब 550 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 17 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं पात्रता आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सेवा पखवाड़ा शिविरों का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि शिविर के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जल जीवन मिशन सहित केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान शोभाराम प्रजापति सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक देवी सिंह राणा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम चनालिया ज्येष्ठ उपाध्यक्ष उधम सिंह चौहान जिला मंत्री रेशू चौहान विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp