प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस द्वारा फरार वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थराली पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली द्वारा वाद संख्या में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मंगलवार को थाना थराली पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी देवेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम गुडम स्टेट तलवाड़ी थाना थराली जनपद चमोली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष समय पर प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह एवं होमगार्ड रणजीत उपस्थित रहे।
