प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मादक पदार्थों तथा अवैध शराब के निर्माण तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की देर शाम नियमित चेकिंग एवं नशा विरोधी अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर थाना खानपुर पुलिस ने ग्राम गिद्दावाली क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहताश पुत्र बलजीत निवासी ग्राम गिद्दावाली थाना खानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल सतेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Spread the love