प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार से रांसी स्टेडियम में शुरू हो गया। ट्रायल के पहले दिन जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों से आए 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में कोटद्वार नगर निगम दुगड्डा द्वारीखाल यमकेश्वर नैनीडांडा रिखणीखाल बीरोंखाल जयहरीखाल तथा थलीसैंण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम दिवस में बालक वर्ग के कुल 278 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल दक्षता परीक्षणों में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य जनपद की प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। चयन ट्रायल के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में शारीरिक शिक्षकों ब्लॉक समन्वयकों तथा जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Spread the love