Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टिहरी में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी प्रभावी और सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा। प्रशिक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कार्मिकों को द्वितीय चरण की कार्यवाही नोटिस वितरण सुनवाई प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभिलेखों के संधारण और कार्य निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के प्रत्येक चरण को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के साथ ही नोटिस वितरण सुनवाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp