प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र देवप्रयाग में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नोटिस तैयार करने नोटिस वितरण सुनवाई प्रक्रिया तथा संबंधित सामग्री के वितरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का प्रभावी पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान नोटिस तैयार करने की प्रक्रिया नोटिसों के वितरण सुनवाई की कार्यवाही तथा संबंधित अभिलेखों और सामग्री के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के द्वितीय चरण के प्रत्येक कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान नोटिस वितरण और अन्य निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया ताकि कार्मिकों को कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया त्रुटिरहित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराई जा सके।
Spread the love