प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा पर्यवेक्षकों और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतिम चरण में किए जाने वाले कार्यों निर्धारित प्रक्रियाओं समयबद्ध कार्रवाई अभिलेखों के सही संधारण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पारदर्शी त्रुटिरहित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए सभी कार्य पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ संपादित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के अंतिम चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए समन्वित कार्यप्रणाली अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
