Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्रनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने धारा 144(3) बीएनएसएस से संबंधित प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी की तलाश के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 27 जुलाई को आरोपी को उसके निवास स्थान ग्राम कराल डोबरा नीलकंठ यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम कराल डोबरा नीलकंठ यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। टिहरी पुलिस ने कहा कि अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसे अभियानों को निरंतर चलाया जाएगा। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक घनश्याम राय एवं हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp