Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब के निर्माण परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की शाम थाना घनसाली पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसके कब्जे से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 12 अद्धे और 38 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयेंद्र सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अखोड़ी पट्टी हिंदाव तहसील एवं थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी में इंपीरियल ब्लू व्हिस्की के 12 अद्धे और 38 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक डबल सिंह चौहान एवं कांस्टेबल लक्ष्मण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp