Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। किड्स वर्ल्ड स्कूल श्रीकोट में सावन मास के पावन अवसर पर ‘ग्रीन कलर डे’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम इस वर्ष “देवता और देवियाँ” रखी गई जिसके अंतर्गत विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने हरे रंग के आकर्षक परिधानों में विभिन्न देवी-देवताओं का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान शिव के विभिन्न भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर भक्ति उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति धार्मिक परंपराओं और सावन मास के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा रावत ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है ताकि वे मनोरंजन के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप जोशी निर्मला झिंकवाण ज्योति गैरोला प्रियंका मलेथा दीप्ति सेमवाल प्रतिभा रावत सुमन कंडारी अनीशा रूपा थपलियाल रंजना रावत श्रुति रावत अंजली रावत केशव सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp