Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस ने पोक्सो मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने 1 सितंबर 2026 को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी से जारी गैर-जमानती वारंट के संबंध में कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त हरिओम निवासी खेड़ा पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित मामले में लंबे समय से वांछित था। गिरफ्तारी के बाद वारंटी अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भानु प्रताप और कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप, थाना लक्ष्मणझूला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *