Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव नशा मुक्ति महिला एवं बाल अपराध यातायात नियमों तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर आमजन और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना छाम पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं स्थानीय नागरिकों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान एमआरएम पोर्टल जीआरएम पोर्टल ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर की जानकारी देते हुए साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से ओटीपी पिन सीवीवी पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने की अपील की। थाना घनसाली पुलिस द्वारा हिमालयन इंटर कॉलेज घनसाली में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराध नशा मुक्ति महिला एवं बाल अपराध तथा यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने उत्तराखंड पुलिस ऐप एवं आपातकालीन नंबरों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक मौजूद रहे। थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गई। पुलिस ने अवैध शराब मादक पदार्थों तथा गांवों में होने वाली घटनाओं और आपदाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया। साथ ही अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने की जानकारी दी गई। क्षेत्र को नशामुक्त बनाने और अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई। थाना दिवस में करीब 20 गणमान्य प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराध नशे महिला एवं बाल अपराध तथा यातायात नियमों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *