Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 8.58 ग्राम और 7.63 ग्राम कुल 16.21 ग्राम अवैध स्मैक तथा बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2026 अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अवैध शराब मादक पदार्थों नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित टीमों को क्षेत्र में लगातार कार्रवाई और चेकिंग के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुराना पावर हाउस बहादराबाद के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अवैध स्मैक ले जा रहे दो आरोपितों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 8.58 ग्राम और 7.63 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सावेज पुत्र इरफान निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार तथा नदीम पुत्र सलीम निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद कोतवाली बहादराबाद जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद हेड कांस्टेबल नरविन्दर सिंह कांस्टेबल बलवन्त सिंह और कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *