प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का और 21 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का कुल 61 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा तथा जुआ-सट्टा आदि की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों और थाना अध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 1 सितंबर 2026 को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोल्डी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बकरा मार्केट छोटा रविदास मंदिर के निकट कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को बकरा मार्केट के आगे झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू मार्का और 21 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणबीर रमोला कांस्टेबल सुनील शर्मा और कांस्टेबल राजेश बिष्ट शामिल रहे।
